कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के पिड़उथसिंह पुर निवासी रविसेन की तहरीर पर शादी में विघ्न डालने, सामान नष्ट करने के आरोप में गांव के ही दो भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार पिड़उथसिंह पुर निवासी रविसेन के घर 12जून को पुत्री की शादी थी।आरोप लगाया गया है कि उसी रात लगभग 12 बजे गांव के ही दिवाकर एवं अंचल ने आकर भद्दी भद्दी गाली देने के साथ दरवाजे पर रखे मेज, कुर्सी तोड़ डाला। लोगों को आते देखकर धमकी देते हुए दोनों उपद्रवी चले गए। घर वालों ने 112 पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर उत्पात मचाने वाले भाग निकले।