कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर के पास क्षतिग्रस्त डीसीएम
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर फोरलेन पर ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना के दुलापुर निवासी राजेश यादव (42) पुत्र रामखेलावन की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक ट्रक में फल लादकर नागपुर से गोरखपुर के लिए जा रहा था। शनिवार की रात लगभग एक बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर के पास आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगा दिया, जिसमें फल लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गया।
ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि रात लगभग एक बजे ट्रेलर और ट्रक की टक्कर हुई है, जिसमे ट्रक चालक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच जारी है।