फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा में सुखदेव राजभर को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को सपा नेता राम प्रकाश यादव उर्फ बबलू की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सुखदेव राजभर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राम प्रकाश यादव ने कहा कि स्व. सुखदेव राजभर का जन्म आजमगढ़ के एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने 1991 में विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि स्व. सुखदेव राजभर पांच बार विधायक पद पर चुने गए थे। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि स्व. सुखदेव राजभर ने अपने सियासी सफर में कांशीराम के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।
शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, सपा नेता विजय राजभर, गीता देवी, मुरलीधर यादव, दिलीप पांडेय, रवि यादव, शंभू सोनकर, आलोक यादव, विनोद राजभर आदि रहे।
विज्ञापन

सुखदेव राजभर को दी गई श्रद्धांजलि
घोसी। तहसील के पास बुधवार को वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दलीय भावना से ऊपर उठकर नेताओं और समाज सेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया। पृथ्वीराज सेना के अध्यक्ष राम सरीख चौहान, चन्द्रबली चौहान, खुर्शीद अहमद, चन्द्रशेखर,फैज आलम, देवेन्द्र कुमार आदि ने दिवंगत सुखदेव राजभर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें