फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 अस्पतालों पर 1514 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
चिरैयाकोट में सीएम आरोग्य मेला में मरीजों से रोग के संबध में जानकारी लेते चिकित्सक।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन पीएचसी सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीज पहुंचे। मेले में 120 डाक्टरों की टीम ने 1514 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 11 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया।नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। हनुमान नगर में 51, भरुहू का पुरा में 53, छोटी महरनिया में 29 और डोमनपुरा में 40 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा 52 मरीजों का उपचार मझवारा में हुआ।
विज्ञापन

वहीं, सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी में 56 मरीजों ने उपचार कराया। जबकि खुरहट में 22, अईलख में 55 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 121 चिकित्सकों की टीम ने 365 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1514 मरीजों का उपचार किया। इसमें 689 पुरूष जबकि जबकि637 महिला मरीज और 188 बच्चे शामिल रहे। मेले में 36 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बांटे गए। वहीं 11 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें