रतनपुरा में ठैंचा के पास टूटी सड़क।संवाद
- फोटो : MAU
रतनपुरा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रमुख सड़कों के बदहाल होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क पर आखिर कैसे चला जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द बदहाल सड़कों को बनाने की मांग की है। ब्लॉक क्षेत्र की लगभग छह सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। रतनपुरा मुस्तफाबाद मार्ग, सेहबरपुर-पिलखी मार्ग, रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग, हथिनी सराय-भारती मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या मेें लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के चलते दुपहिया वाहनों टायरोें को पंक्चर होना आम बात हो गई है। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जा रहा है। नौ किमी लंबा रतनपुरा-खालिसपुर मार्ग 2005 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बना था। रख रखाव न होने से सड़क बदहाल हो गई। यही हाल हथिनी-सरवां तथा सेहबरपुर- पिलखी मार्ग का है। रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर बाहरपुर ग्राम पंचायत बलिया जिले बॉर्डर का गांव ह यही नौ किलोमीटर की दूरी तक यात्रा करना मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। क्षेत्र के राकेश सिंह, शिवकुमार, सत्येंद्र प्रसाद, संजीव सिंह ने बताया कि क्षेत्र की प्रमुख सड़कें बदहाल होने से विकास गति काफी धीमी हो गई है। गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।