जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेला में 115 डाक्टरों की टीम ने 1259 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 15 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी रेफर किया गया।
रविवार को हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया और डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 64 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में सबसे ज्यादा 70 मरीजों का और छोटी महरनिया में 46 और डोमनपुरा में 49 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सबसे कम 9 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट पीएचसी में हुआ। इसीक्रम में मझवारा पीएचसी पर 56 मरीजों का तो सिपाहइबाहिमाबाद पीएचसी में 66 मरीजों ने उपचार कराया । इसी तरह से खुरहट में 38 , अईलख में 20 मरीजों का उपचार किया गया।
17 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड दिया गया
मेले 44 अस्पतालों पर 115 चिकित्सकों की टीम ने 352 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1259 मरीजों का उपचार किया। इसमें 553 पुरुष जबकि जबकि 539 महिला मरीज और 167 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 17 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 15 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।