अमिला। बिजली विभाग के सौतेला व्यवहार का एक मामला घोसी तहसील के उसरी खुर्द ग्रामसभा में देखने को मिला हैं। जहां एक पुरवे में फुंके गए ट्रांसफार्मर को 48 घंटे (दो दिन) में बदल दिया गया, जबकि दूसरे पुरवे में 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं बदला गया हैं। इसके चलते 20 से ज्यादा घरों में अंधेरा छाया है। जबकि ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीण विभागीय जिम्मेदारों को अवगत करा चुके हैं। बावजूद फुंके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा हैं।
बिजली विभाग द्वारा उसरी खुर्द ग्रामसभा के विश्वनाथ पुर में 10 केेवीए का ट्रांसफार्मर से 20 घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है।बीते 28 जून को ट्रांसफार्मर जल गया, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को विवश हैं।वहीं इसी गांव भरौटी पुरवे में 10 जुलाई को 10 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसे विभाग द्वारा 48 घंटे के भीतर ही इसे बदलकर आपूर्ति चालू कर दी। दो सप्ताह बीतने के बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज विश्वानाथ पुर के ग्रामीण सरोज वर्मा, जयराम, रत्नाकर, अवधेश, कमलेश, अद्याशंकर मिश्रा, उमेश आदि का आरोप है कि ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर वो कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा हैं। आरोप लगाया कि बगल के पुरवा में ट्रांसफार्मर जो कि जल गया था। उसे जिम्मेदारों ने केवल दो दिन में बदल दिया। इस बाबत अवर अभियंता राजकुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी उनके संज्ञान में हैं। जिला पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं, ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
पांच दिन से फुंका पड़ा हैं ट्रांसफार्मर
दुबारी। कस्बे के बिंटोलिया गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिन से फुंका पड़ा हैं। इससे गांव के 50 घरों में अंधेरा छाया हुआ हैं। ग्रामीण रामलाल बिंद, रवींद्र, रामायन चौहान, रामदेव, रामजीत साहनी आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा हैं। चेताया कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर वह मधुबन तहसील पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।