फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली हुई बेकाबू, दीवारी से टकराई, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोकुलपूरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा होनेे से टल गया। बालू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गांव के एक मकान से जा टकराई। संयोग था कि बाउंड्रीवाल से टकराने के कारण ट्रैक्टर ट्राली रुक गई अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। हादसे में चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गोकुलपुरा की तरफ सुबह बालू लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी अभी वह गांव के करीब पहुंची थी कि अनियंत्रित होने के चलते सड़क किनारे बने एक घर की बाउंड्रीबाल से जा टकराई। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रैक्टर ट्राली का हिस्सा सड़क पर होने के चलते जाम की समस्या हो गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर हादसे की सूचना मिलने पर रानीपुर एसओ बृजमोहन पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली को वहां से हटवाकर चालक सहित थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें