फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनेगा बसंत पचंमी का पर्व, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। शनिवार को वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले में करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, जहां मां सरस्वती की प्रतिमाओं का दो दिनों तक पूजन अर्चन होगा। कलाकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने मे लगे थे।
विज्ञापन

शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का आयोजन होगा। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन मंगल कार्य करने का भी विधान है। मां सरस्वती जो विद्या, गीत-संगीत एवं कला की देवी हैं। इसको प्रसन्न करके इनके आशीर्वाद से विद्या, ज्ञान, कला को प्राप्त किया जा सकता है। इनके पूजन में दूध, दही, मख्खन, सफेद तिल के लड्डू, गेंहू की बाली, सफेद रंग की मिठाई और सफेद, पीले फूल मां को अर्पित कर मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही पूजा के दिन मां को खुश करने के लिए पीले वस्त्र पहनना चाहिए। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, जहां भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। बसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें