फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 6425 अभ्यर्थी देंगे टीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। सात, आठ अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन के साथ होगी। शनिवार को इस परीक्षा में 6425 अभ्यर्थी शामिल होंगे जबकि रविवार की परीक्षा में 6916 अभ्यर्थी मौजूद होंगे। प्रवेशपत्र के साथ आईडी लाना भी अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। मास्क में आने पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के रूप में नगर के डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ डिग्री कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज सहित आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, बीएसए, राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित तीन सचल दस्ता की तैनाती की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। सात अगस्त को पहली पाली में 3427 तथा दूसरी पाली में 2998 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आठ अगस्त को प्रथम पाली में 4024 तथा दूसरी पाली में 2892 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बाबत डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।अभ्यथी को प्रवेेश पत्र के साथ आईडी लाना अनिवार्य होगा। मास्कअप में आने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें