फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से अबतक नहीं लौटी तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा चुनाव में अलग-अगल स्थानों पर अर्द्धसैनिकों को लेकर गई मऊ डिपो की 25 बसों ने वापसी कर ली है। लेकिन अभी तक तीन बसों की वापसी नहीं हो सकी है। विभाग का कहना है कि जल्द ही बाकी बसें भी डिपो में वापस आ जाएंगी। चुनाव के चलते रोडवेज की 28 बसों को ड्यूटी में भेजे जाने से डिपो में बस व चालकों का टोटा रहा। अब चुनाव खत्म होने के बाद काफी बसें वापस आने के साथ निर्धारित रूटों पर दौड़ने लगी है। चुनाव के दौरान बसों की कमी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन बसों की वापसी होने के साथ ही यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न चरणों को चुनाव के लिए मऊ डिपो की बसों को अधिग्रहित किया गया था। अधिकांश बसें लौट आई हैं, शेष बची तीन बसों की जल्द ही डिपो में लौटने की उम्मीद है। लगभग एक से डेढ़ महीने की परिक्रमा करने के बाद मऊ डिपो की 28 बसों में 25 ने वापसी कर ली है। डिपो की कुल 50 बसों में से वर्तमान में 38 बसों का ही संचालन हो रहा है। कई बसें मरम्मत और सर्विसिंग के लिए कार्यशाला में खड़ी है। आगामी होली के त्योहार को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ने वाली है।
उषा सिंह वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने कहा कि मऊ डिपो से चुनाव ड्यूटी में गई बसों के आने का क्रम जारी है। 25 बसें वापस आ चुकी है। तीन बसें अभी आनी बाकी है। ड्यूटी से लौटने वाली बसों की मरम्मत और सर्विसिंग कराकर विभिन्न रूटों पर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही होली के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें