फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संगठन के युथ विंग के अध्यक्ष की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी करने के विरोध में प्रशासन के विरुद्घ आंदोलित करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को डीएम पोर्टिकों में धरना देना महंगा पड़ा। इस दौरान पुलिस ने डीएम के आदेश पर धरने पर बैठे करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित तीन को गिरफ्तार किया। इस दौरान गिरफ्तार व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

करणी सेना भारत के युवा विंग के जिला अध्यक्ष पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस बात की जानकारी होने पर मंगलवार को करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिला प्रशासन के विरुद्घ धरना प्रदर्शन करने लगे। बाद में सभी लोग जिलाधिकारी के पोर्टिको में जाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले के आला अधिकारियों पर तरह तरह का तोहमत लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया।
इस बात की जानकारी होने पर डीएम ने शहर कोतवाल को आंदोलन करने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया। आदेश दिया, पुलिस ने तत्काल जिलाध्यक्ष करणी सेना देवेंद्र सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बात करने पर देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता की जमीन थी, जिला प्रशासन ने जबरी अतिक्रमण का आरोप लगाकर उसे हटाने का काम किया। जब पैमाइश कराने की मांग की गई तो प्रशासन इस मांग को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि करणी सेना जिस जमीन से जबरी अतिक्रमण हटाने का आरोप लगा रही, वह जमीन पोखरे की थी, जिसपर करणी सेना के पदाधिकारी ने कब्जा जमाया था। रही बात गिरफ्तारी की तो बताना है , की सभी बिना अनुमति के डीएम दफ्तर के सामने बैठ कर शोर मचा रहे थे। इससे सरकार के कार्य मे बधा पहुँच रहा था। जिसके चलते डीएम अमित सिंह बंसल के आदेश पर तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें