जिले में टीकाकरण को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ती दिख रही है। बृहस्पतिवार को जिले के 52 केंद्रों पर 13 हजार युवाओं ने टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बीके यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा नगर के चार अर्बन पीएचसी सहित जिले के 52 अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया।इसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष के 13 हजार 202 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं इन केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 8 हजार 801 लोगों ने टीकाकरण कराया।
रोटरी क्लब ने किया जागरूक
रोटरी क्लब मऊ की तरफ से चलाये जा रहे टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को घोसी क्षेत्र के लाखीपुर गांव में टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धाघाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह, सचिव सचिन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अजित सिंह , रोटेरियन प्रदीप सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की इस टीकाकरण कार्यक्रम में कुल 150 लोगो का टीकाकरण किया गया। इस दौरान लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। अंत में डॉ सिंह ने ग्राम प्रधान मानधाता सिंह ( वकील ) ,वैक्सीन प्रभारी घोसी शिवकुमार तथा उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया।इस मौके पर नेहा सिंह ,जेनही सिंह , श्याम सुन्दर चौहान, दिनेश ,प्रदीप आदि मौजूद रहे।