फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोर चुरा ले गए 70 बोरी गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ पर स्थित खाद बीज की दुकान से 11 नवंबर की रात में चोर 70 बोरी गेहूं का नवीन प्रजाति का बीज और पांच बोरी चोकर चुरा ले गए। चोरों ने जाते जाते सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। लेकिन घटना की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया लेकिन पुलिस दुकानदार को तीन दिनों से टरका रही है। पुलिस के रवैया व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर ने दुकानदार की दुकान में चोरी होने पर पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर नाराजगी जताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काछी कला निवासी अभिषेक राय की सहरोज मोड़ पर हाइवे पर बीज, खाद और चोकर आदि की दुकान है।11 नवंबर को अभिषेक की दुकान पर बीज आया। दुकान में पीछे की ओर पानी लगा होने पर बरामदे में 70 बोरी गेहूं का संशोधित नया बीज रखवा दिया। वहीं पर चोकर की बोरियां भी रखी हुई थीं। अभिषेक परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहते भी हैं।
11 नवंबर की ही रात में चोर गेहूं बीज की 70 बोरियां और पांच बोरी चोक चुरा ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तसवीर कैद हो गए लेकिन जाते समय चोरों ने कैमरा तोड़ दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही है।
विज्ञापन

दुकानदार का कहना है कि चोरी की घटना की पूरी तस्वीर कैमरे में कैद है। इस पुलिस को दिखा गया है लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य का कहना है कि जांच की जा रही है। दुकानदार ने अंदर जगह रहते हुए सामान बरामदे में रख रखाथा इसलिए घटना को लेकर संदेह हो रहा है। फिर भी जांच में सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें