फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत पोल और तार बने खतरे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर तार व पोल नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आए दिन तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो जाता है। वहीं जर्जर पोल से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार का तार लगभग तीन दशक पूर्व बदलवाया गया था। लेकिन गांवों में तार और पोल पुराना ही रह गया। जबसे मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा मिला है, तबसे आपूर्ति का समय भी काफी बढ़ गया है। क्षेत्र के कई पोल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। तार भी एकदम जर्जर होकर कमजोर हो गया है। अभी ऐसा ही भैरोपुर मोड़ पर जर्जर पोल पिछले तीन दिन पहले टूट गया। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ। आनन फानन में विभाग द्वारा नया पोल लगाकर आपूर्ति शनिवार को बहाल किया गया। जैसे ही आपूर्ति चालू हुआ तो उफरौली वार्ड में जाने वाले एलटी लाइन का तार टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गया। इस टूटे तार का रविवार को मरम्मत करने के बाद आपूर्ति बहाल किया गया। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में जर्जर तार व पोल को बदला नहीं गया तो किसी दिन हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें