फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर से चोरो ने उड़ाए लाखों के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सीगाड़ी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक अर्धनिर्मित घर को निशाना बनाया। चोर घर में रखा दो बक्सा चुरा ले गए। जबकि तीसरे बक्से को निकालते समय आवाज होने पर परिजन जगे और शोर मचाया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बक्सों में लाखों रुपए का गहना रखा हुआ था।
विज्ञापन

सीगाड़ी गांव निवासी वीरेंद्र यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसकी पत्नी पार्वती अपने बच्चे के साथ अर्धनिर्मित मकान में रहती है। मंगलवार की देर रात घर के पीछे से चोर दीवार फांद कर घुसे और घर में रखा दो बक्सा उठा लिया। तीसरा बक्सा उठाते समय आहट होने पर पार्वती जग गई औह शोर मचाना शुरू किया। चोर दो बक्सा लेकर भाग निकले, जबकि तीसरा छोड़ दिया। शोर सुनकर गांव को काफी लोग जमा हो गए। पीड़िता ने बताया कि बक्से में लाखों के गहने रखे हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहंची पुलिस छानबीन में जुट गई। सीओ मुहम्मदाबाद राजकुमार सिंह ने बताया पीड़िता पार्वती की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें