फतेहपुर मण्डाव। रामपुर थाना क्षेत्र के चंद्रापार बाजार में सोमवार की रात में पान की गुमटी का पटरा निकाल कर चोरों ने उसमें रखे नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने यूपी पुलिस को चोरी की सूचना दी।
चंद्रापार गांव निवासी रामानंद राजभर की स्थानीय बाजार में गुमटी में पान बीड़ी सिगरेट आदि की दुकान स्थित है। चोर रात में दुकान को निशाना बनाते हुए गुमटी का पटरा निकाल कर अंदर प्रवेश कर गए। दुकान के अंदर रखे गए 3500 रुपये नगदी व सिगरेट गुटखा सहित लगभग बीस हजार के सामान को चोरों ने साफ कर दिया। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान के अंदर सामान विखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। दुकान के ऊपर का हिस्सा का पटरा निकला था। इस बाबत एसओ राजकेशर सिंह का कहना है कि जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।