फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जैसे जागरूकता की दरकार, तभी थमेगा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना से बचाव के लिए बीते वर्ष की तरह जागरूकता और सतर्कता की जरूरत है। पहले लहर के दौरान लोगों में अभूतपूर्व जागरूकता थी लेकिन अब लोग बेखौफ होकर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। एक अप्रैल को जिले में महज 25 सक्रिय मरीज थे, वहां 19 अप्रैल की शाम तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1112 तक पहुंच चुकी है। बावजूद इसके अपेक्षित जागरूकता और सतर्कता नहीं देखी जा रही है। बीते वर्ष मार्च में जब कोरोना का एक भी मरीज नहीं था तो लोग बचाव को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे थे। बीते वर्ष 19 अप्रैल को कोपागंज कस्बा निवासी युवक संक्रमित मिला था। इसके बाद तत्कालीन डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्या, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचेच कर बैरिकेडिंग कराने के साथ टीमें गठित कर घर-घर जांच थी। बीते वर्ष जहां संक्रमित मिलते थे तो उस क्षेत्र को हॉट स्पॉट एरिया घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया जाता था। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के बाद लोगों को आइसोलेशन में रखा जाता था लेकिन अब बगल में मरीज मिल रहा, फिर भी किसी को नहीं पता चल पा रहा है। वर्तमान में मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में तेजी नहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें