फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कुर्सी पर बैठने के लिए पूर्व और वर्तमान प्रधान में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में रविवार को दो ग्राम सचिवों के सामने पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने लेकर आई। वहीं वर्तमान प्रधान के पक्ष में थाने पर कई महिलाएं भी पहुंच गईं। मामले में जांच कर पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी ने बताया कि सोमवार को गांव में सचिव द्वारा काम का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी बीच पूर्व प्रधान भी आ गए। काम को लेकर ही पूर्व प्रधान ने प्रधान पति जंग बहादुर से कहासुनी करने लगे। उसी दौरान दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें पूर्व प्रधान ने प्रधान पति पर हमला कर दिया। इसी बीच दोनाें पक्ष के लोग भी आ गए। गांव के लोगों ने दाेनों पक्ष को समझाकर वहां से हटाया। प्रधान दुर्गावती के साथ गांव की कई महिलाएं दक्षिण टोला थाने पर पहुंच गईं। आरोेप लगाया कि बीत दिनों पूर्व प्रधान द्वारा झंडारोहण करने से भी रोका गया था। सभी ने मांग किया कि पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें