फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बरहदपुर कुटी के पास शनिवार रात दो चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर दोनों दुकानों में रखा सामान और नगदी उठा ले गए। सूचना पाकर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंका हुआ लैपटॉप बरामद कर दुकानदार को लौटाया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंपी। कोतवाली के बरहदपुर गांव निवासी शशिधर सिंह की कंप्यूटर की दुकान और समरजीत सिंह की कॉपी किताब की दुकान बरहदपुर कुटी के पास है। रोज की तरह शनिवार की शाम भी दोनों दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात रात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर का ताला तोड़कर कंप्यूटर की दुकान से एक लैपटॉप, यूपीएस और कॉपी किताब की दुकान से पांच हजार रुपये नगदी उठा ले गए।
रविवार की सुबह कुटी की तरफ टहलने गए लोगों ने शटर का ताला टूटा देख दुकानदारों को सूचना दी। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसी बीच दुकान के पीछे झाड़ियों में चोरों की ओर से फेंका हुआ लैपटॉप मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें