फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर, बढ़ा कटान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं उफनती लहरें भारत माता मंदिर और शवदाह स्थल से सीधे टकरा रही है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी का कमी आई है। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 10 सेमी नीचे बह रही है। हालांकि इस समय तटवर्ती क्षेत्रो में बाढ़ का खतरा टल गया है, लेकिन जिन स्थानों पर अभी भी बाढ़ का भरा हुआ है। उन स्थानों की स्थिति बहुत ही भयावह बनी हुई है।
विज्ञापन

जलस्तर पर नजर डाले तो मंगलवार को 70.20 मीटर पर थी, जो बुधवार को 40 सेमी घटकर 69.80 मीटर पर पहुंच गई। दो दिनों से घाघरा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। जिससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही कटान तेज हो गई है। सिंचाई विभाग बंधे पर डेरा डाले हुए है। तटवर्ती नवली गांव के सामने जलस्तर में कमी आने पर कटान शुरू हो गई है। बाढ़ का पानी खेतों में भरा हुआ है। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। जलस्तर घटना शुरू हुआ पर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें