फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजे गए देव शिल्पी

Sat, 17 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
विधि-विधान से पूजे गए देव शिल्पी
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूजन-अर्चन करने के प्रति उल्लास से भक्त पूरे दिन भजन-कीर्तन करने में लगे रहे।
विज्ञापन


इससे कल कारखानों व प्रतिष्ठानों पर कामकाज ठप रहा। सार्वजनिक अवकाश के चलते सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर दौड़ने वाले सवारी वाहन भी कम नजर आ रहे थे। नगर के औद्योगिक क्षेत्र, ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे, रोडवेज, हाईडिल कॉलोनी, सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, घास बाजार, भीटी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रख पूजन-अर्चन किया।


हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा के रोडवेज सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम, पिपरीडीह, कहिनौर, उस्मानपुर, रैकवारडीह सहित दर्जनों इलाकों में विश्वकर्मा पूजा को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही लोग अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने में लगे थे। दोपहर बाद लोगों ने प्रतिष्ठानों को सजा कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर के मझवारा मोड़, पकड़ी मोड़, मधुबन मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर  विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

वहीं किसान सहकारी चीनी मिल पर विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया। भक्त सुबह से ही पूजन-अर्चन करने की तैयारी में लगे रहे। पंडालों में भगवान विश्वकर्मा का चित्र रखकर विधिविधान से पूूजन-अर्चन किया गया।
बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार बडऱांव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजा विधि विधान से की गई।


क्षेत्र के बोझी बाजार, मांदी सिपाह, हनुमान नगर, भटमीला, अमिला, सुल्तानपुर, नदवासराय, सरायसुदनी, करनपुर बडऱाई, भकुड़हनी, सपनौती, सुकलौली, टेंघना, टकटेउवारामपुर आदि स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्च्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के  प्रतिष्ठानों में विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया।


इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। नदवासराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नदवासराय, भिखारीपुर, बलुवापोखरा, सरायसादी, चंद्रापार, इटौराचौबेपुर, सिकटिया, भातकोल सहित विभिन्न स्थानों में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। देवल मुनि की तपोभूमि देवलास स्थित बाबा विश्वकर्मा के प्राचीन मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।


रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रानीपुर, खुरहट, पलिया, फतेहपुर, काझा, चकिया,  पलिगढ़ सहित विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  इस  अवसर पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें