फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरम्मत के 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। बदहाल सड़कों की मरम्मत के नाम पर धांधली बरती जा रही है। इसका उदाहरण मधुबन तहसील के भैरोपुर-मधुबन मार्ग पर देखने को मिल रहा है। तीन किमी लंबे मार्ग पर सालों बाद मरम्मत कार्य शुरू होने के करीब दो सप्ताह के भीतर जगह-जगह उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि इस लापरवाही को लेकर लोक निर्माण के आलाधिकारियों को भनक तक नहीं है। विभागीय अधिकारियों की इस उदासीनता के चलते ठेकेदार की ओर से बरती जा रही मनमानी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मधुबन तहसील के भैरोपुर, लकुरा, छपराधूसर, करनपुर, परसुरामपुर सहित 12 गांव की करीब 20 हजार की आबादी के लिए मधुबन तहसील मुख्यालय तथा बाजार को जोड़ने के लिए तीन किमी लंबा भैरोपुर-लकुरा मार्ग लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया था।
सालों से बदहाल सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे बनने से आवागमन में परेशानी को देखते हुए कुछ दिनों पहले ही इस मार्ग का मरम्मत कार्य कराने को लेकर कार्य कराया जा रहा था। यहां ठेकेदार की ओर से करीब 15 दिन पहले ही इस पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। मरम्मत कार्य के पूरा होने के दो सप्ताह के भीतर ही सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। कई जगहों पर तो मरम्मत के दौरान लगी चिप्पी भी उखड़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशुतोष विश्वकर्मा, विजय, रिंकू, संजय, रामकुमार, लक्ष्मण आदि लोगों ने बताया कि सड़क इस कदर बदहाल थी कि इसको नए सिरे से निर्माण कराने की जरूरत थी लेकिन मात्र लेपन करके खानापूर्ति की जा रही है। उसमें भी मानक के विपरीत काम होने से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों में सुगम आवागमन को लेकर काफी खुशी थी लेकिन सड़क उखड़ता देख लोग में गुस्सा है। बताया कि मरम्मत होने के दौरान कोई अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
कोट
मधुबन-लकुरा मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के समीप खेतों में जुताई कार्य चल रहा है। ट्रैक्टर चलने से सड़क क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। क्षतिग्र्रस्त सड़क को मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आरएन सिंह यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें