दोहरीघाट। नगर कस्बा स्थित रविदास मंदिर पर सेवा संस्थान द्वारा रविवार को यातायात जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने हेलमेट का वितरण किया और लोगों को जागरूक कर सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचाना भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने को कार्यकर्ताओं, आदिवासियों, अनुसूचित वर्ग और पिछड़ों की जीत बताया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में 12 और प्रदेश सरकार में छह अनुसूचित वर्ग के मंत्री बनाकर उन्हें अपने समाज की समस्याओं की आवाज बनने और काम करने का प्रतिनिधित्व दिया गया है। दलित और अनुसूचित वर्ग के साथ ही सभी वर्गों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। लोगों को हेलमेट देते हुए हमेशा हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने का आह्वान किया।