फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में आई यूरिया की रैक जाएगी नीजी विक्रेताओं के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में यूरिया की रैक शुक्रवार को मऊ जंकशन पर आ गई। इस रैक में 2653 मीट्रिक टन यानी 58 हजार 366 बोरी यूरिया आई है। इसके साथ ही किसान ब्रांड की 600 मीट्रिक टन डीएपी भी रैक आई है। इन दोनों उर्वरकों को बाजार में यानी थोक निजी दुकानदारों को भेजा जाएगा, जहां से खुदरा दुकानदार ले जा सकेंगे। रबी सीजन में गेहूं की बुआई में डीएपी के साथ यूरिया का छिड़काव किसानों द्वारा किया जाता है। थोक विक्रेतआओं की ओर से यूरिया की डिमांड की गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन पर यूरिया की रैक आई। इस रैक में जनपद के लिए 2653 मीट्रिक टन आईपीएल यानी इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी की यूरिया आई है। इसी के साथ 600 एमटी यानी 13,200 बोरी किसान डीएपी भी रैक पर आई है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उर्वरकों की जांच की। इसके बाद उसे थोक विक्रेताओं के गोदाम तक भेजवाने करायी। इन उर्वरकों को बाजार के थोक विक्रेताओं की गोदामों तक भेजवाया गया।
इन थोक विक्रेताओं के पास से फुटकर विक्रेताओं को भेजने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी ने दिया। लेकिन साधन सहकारी समितियों से यूरिया और डीएपी पाने की उम्मीद करने वाले किसानों को अभी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि साधन सहाकारी समितियों पर भेजी जाने वाली इफको अथवा कृभकों कंपनियों की डीएपी और यूरिया अभी नहीं आई है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि इन उर्वरकों की डिमांड की गई है रैक आते ही साधन सहाकारी समितियों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें