फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण सरंक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित आरएएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वस्थ्य जीवन जीने की कला के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मानव जीवन पर प्लास्टिक के पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि हमारे दैनिक जीवन में प्लास्टिक एक अहम हिस्सा बन चुका है। प्लास्टिक हमारे जीवन तथा समाज व पर्यावरण के लिए काफी घातक सिद्ध हो रहा है। इसलिए आप सभी लोग प्लास्टिक का बहिष्कार कर स्वदेशी कपड़े और कैरी बैग के प्रयोग पर जोर दें। इस दौरान छात्र छात्राओं को प्लास्टिक के बहिष्कार तथा उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सतवंत यादव, ज्ञानप्रकाश सिंह, मनीषा सिंह, रविकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें