संयुक्त संघर्ष समिति विद्युत कर्मचारी के तत्वावधान में विद्युतकर्मियों
ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
इस मौके पर श्रमिक नेता सूर्यदेव
पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में श्रमिक विरोधी फैसलों के विरोध में
एकजुट आंदोलन के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
शासन तथा ऊर्जा निगम
प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। कहा कि
विद्युत दुर्घटना में घायल संविदाकर्मी के उपचार का खर्च विभाग द्वारा वहन
किया जाए। मृत्यु व विकलांगता की दशा में मुख्य नियोजक पिंसिपल इंपलायर के
नाते विभाग द्वारा 10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि का भुगतान किया जाए।
परशुराम ठाकुर ने कहा कि जब तक बिजलीकर्मी संगठित संगठित होना अनिवार्य है।
रामअवध यादव ने कहा कि संविदाकर्मियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
संविदाकर्मियों का वेतन विभाग द्वारा सीधे चेक से भुगतान किया जाए। ईपीएफ
राशि को कर्मचारी खाते में विभाग द्वारा ही जमा कराकर जमा पर्ची कर्मचारी
को दी जाए। इस अवसर पर पतिराम, संजय कुमार, राजशरन सिंह, इसरारुल हक,
महेंद्र प्रताप सिंह, शिवपरसन, शिवधन, प्रेमलाल, कमल चौहान आदि शामिल थे।