फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी निकालने गई युवती की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के नूल्लाहपुर बसहवां टोला में रविवार की शाम पांच बजे खेत से सब्जी निकालने गई किशोरी को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नुरूल्लाहपुर के बसहवां गांव निवासी छोटेलाल की 17 वर्षीय पुत्री सिंधू चौहान रविवार की शाम पांच बजे घर के पास के खेत में सब्जी निकालने गई थी। इसी बीच उसके पैर में सांप ने काट लिया। वह भागती हुई घर पहुंची और सर्पदंश की बात परिजनों ने बताई। परिजन उसे नाव के सहारे सांरगपुर गांव लेकर पहुंचे, वहां से बाइक से सीएचसी फतहपुर मंडाव पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पिता मजदूरी कर परिवार चलाता है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां संतरा देवी सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें