शक्करपुर बारा पुरवा में शुक्रवार को बस से उतरते समय उसके पिछले चक्के के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को थाने गई। बच्ची के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सोनम पत्नी आजाद निवासी रहजनिया कोतवाली से अपनी पांच साल की बेटी मोना व बेटा फैशल को ब्रह्मस्थान से निजी बस से अपने मायके पिता हमीद निवासी शक्करपुर बारा के घर आ रही थी। बस शक्करपुर बारा नहर पुल पर पहुंची तो सोनम बच्चों को लेकर उतरी। उसी बीच ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे पांच वर्षीय मोना बस के धक्के से नीचे गिर गई व बस के पिछले पहिया के नीचे दब गई। मौके पर ही मोना की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दोहरीघाट प्रमेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी विजयकांत द्विवेदी भी पुलिस बल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर थाना दोहरीघाट भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही ननिहाल व परिजनों में कोहराम मच गया।