कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति से छह लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार हसनपुर निवासी रामभवन ने बताया कि सहन की जमीन को लेकर उसका उसके पड़ोसी शिवधनी के साथ विवाद चला आ रहा। उसी विवाद को लेकर बीते 27 अप्रैल की सुबह शिवधनी, रानी, मोनू, सुशीला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में यह मामला लेकर पहुंचा। जहां कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।