फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म एक से लिंक करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मऊ जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, गैर पारंपरिक माल लदान, रेल राजस्व में वृद्धि एवं सुरक्षा सहित परिचालनिक क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी वाराणसी से निरीक्षण विशेष गाड़ी से रवाना होकर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही शाहगंज जाने वाली गाड़ियों को प्लेटफार्म संख्या एक से लिंक किए जाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने मऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं गुड्स शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मऊ-शाहगंज रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों की साइडिंग में हाईमास्ट लाइट के प्रावधान, प्लेटफार्म तक सामान पहुंचाने के लिए रैंप बनाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म उच्चीकरण एवं लिफ्ट तथा स्कैलेटर का प्रावधान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासन राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके शुक्ला, उपमुख्य इंजीनियर निर्माण गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें