मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोपा कोहना निवासी एक महिला ने कस्बा के स्वर्णकार पर गिरवी रखे गहने वापस न करने और गाली गलौज करते हुए दुकान के बाहर भगा देने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि एक वर्ष पहले स्वर्णकार के पास सोने एवं चांदी के अपने गहने गिरवी रखते हुए 35 हजार रुपये लिया था।
शनिवार को रुपये देकर गहना लेने गयी तो उसने चांदी का पाजेब सही दिया जबकि सोने का मंगलसूत्र बदल कर दिया।महिला द्वारा अपना मंगलसूत्र मांगने पर दुकानदार ने महिला सहित पति को गाली गलौज देते हुए दुकान से बाहर भगा दिया। महिला थाने पहुंचकर पुलिस को स्वर्णकार के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगायी है।
थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी महिला अन्नू शर्मा पत्नी सुधांशु शर्मा एक वर्ष पहले कस्बा के भरत मिलाप के पास मोहल्ला दोस्तपुरा स्थित स्वर्णकार की दुकान पर अपना चांदी का कमर बन्द, पैजनी,सोने का मंगलसूत्र व साढ़े सात ग्राम सोना जिसमें तीन सोने का लाकेट,एक कान का झाला,गिरवी रखकर उधार रुपये लिया था।शनिवार की शाम पति पत्नी स्वर्णकार की दुकान पहुंचे और उसके रुपये देकर अपने गहने वापस मांगे।
महिला का आरोप है कि दुकानदार ने पैजनी तो सही वापस कर दिया लेकिन सोने का मंगलसूत्र बदल दिया।महिला ने जब अपना मंगलसूत्र मांगा तो दुकानदार ने महिला व उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए दुकान से भगा दिया।महिला सुबह रविवार को थाने पहुंच दुकानदार के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देते हए गुहार लगायी है।पुलिस तहरीर मिलते ही छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसओ हरेराम मौर्य का कहना है कि जांव की जा रही है, दोषी मिलने पर सराफ के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।