बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में किन्नुपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से दस बंदरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
बंदरों का झुंड शनिवार की सुबह सात बजे किन्नुपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान बंदर का एक बच्चा रेलवे ट्रैक पर खेलने लगा। इसी दौरान इंटरसिटी ट्रेन आई गई और उसकी चपेट में आने से दस बंदरों की मौत हो गई जबकि दो बंदर घायल हो गए। घायल बंदरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दर्जनों बंदर ट्रैक के किनारे ही जुट गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच विवेक सिंह निकुंभ ने बंदरों के शवों को रेलवे लाइन से हटाकर एक स्थान पर एकत्र किया। सूचना पर सदर तहसीलदार, पुलिस, नगर पालिका और पशु अस्पताल की टीम पहुंची। दो घायल बंदरों को इलाज के लिए भेज दिया गया। गांव निवासी मंतोष पांडे, अंकित पांडे, राहुल सिंह, विरेंद्र यादव सोनू, विवेक सिंह निकुंभ आदि की उपस्थिति में ग्रामीणों ने बंदरों का अंतिम संस्कार किया।