फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिषदीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अधीन आने वाले दो ब्लाक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों की जांच के लिए जिला प्रशासन के फरमान पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जनपदस्तरीय तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस के जमीन अधिग्रहण के चलते परदहां ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिलाद तथा मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के नोनिया सैदपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिलाद का भवन33.84 लाख तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनिया सैदपुर का भवन 33 लाख 21 हजार 780 रुपये की लागत से बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो भवन निर्माण कार्य में मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कराने का फरमान जारी किया। अभी हाल ही में अहिलाद गांव में हुए विकास कार्यों में हुए गबन को लेकर मामला सुर्खियों में आया था।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नवनिर्मित भवनों की जांच के लिए जनपदस्तरीय तकनीकी जांच टीम का गठन किया है। समिति में ग्रामीण अभियत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अध्यक्ष, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सदस्य, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग सदस्य नामित किया गया है। टीम भवन निर्माण के लिए जारी धनराशि के सापेक्ष खर्च की गई धनराशि की जांच करेगी। टीम से एक हफ्ता के अंदर जांच रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परदहां ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिलाद तथा मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के नोनिया सैदपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बना है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय तकनीकी जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भवनों के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें