फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पाइप लाइन बिछाने के लिए बारिश के बाद होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में कई वार्ड में पेयजलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा बारिश का सीजन खत्म होने के बाद सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत सबसे पहले भीटी, बहादुरगंज जैसे इलाकों में दशकों पुरानी सीमेंटेड पाइप लाइन को बदलने की कवायद की जाएगी। उसके बाद शहर के आबादी के बीच बिछी लोहे की पाइप लाइन को बदला जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका द्वारा डिजाइन तैयार कर रहा है। वर्तमान में नगर के भीटी, गालिबपुर, हनुमान नगर, मुसरदह मोड़, बाडीकोट सहित करीब बीस मोहल्ले में तीन दशक से पहले पेयजल आपूर्ति के लिए सीमेंटेड पाइप लाइन बिछाई गई है, जो कि अब नगर के मुख्य मार्गों के बीचोबीच में आने से आए दिन लीकेज होने से आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

इससे करीब तीस हजार की आबादी इससे प्रभावित होती है। नगर पालिका द्वारा अमृत योजना के तहत अब इस समस्या को लेकर यह कवायद की जा रही है। इसके तहत करीब 215 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि साथ ही नगर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसको लेकर पुरानी पाइप लाइन को बदलने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत पहले चरण में उन वार्डों में यह कार्य किया जाएगा, जहां सीमेंटेड पाइप लाइन बिछी है। उसके बाद दूसरे चरण में जर्जर हो चुकी लोहे की पाइप लाइन को भी बदलने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें