फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र से लैपटाप ले भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जयराम गढ़ में बृहस्पतिवार की रात एक उचक्का जयरामगढ़ स्थित जनसेवा केंद्र पर रखा लेपटॉप लेकर फरार हो गया। उचक्का हड़बड़ी में उसकी मोबाइल वहीं गिर पड़ी। जनसेवा केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उचक्के की मोबाइल और दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्र के भदसा मानोपुर निवासी शैलेश राय क्षेत्र के ग्राम सभा जयराम गढ़ में जनसेवा केंद्र चलाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे जब अपनी दुकान पर लैपटॉप पर कुछ कार्य कर रहे थे तभी एक उचक्का झपट्टा मारकर लैपटॉप लेकर भाग गया। इस दौरान हड़बड़ी में उसका मोबाइल वहीं गिर गया। दुकानदार ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश का मोबाइल और दुकान में लगे सीटीबी कैमरे का फुटेज खंगालते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य ने कहा कि छानबीन चल रही है। जल्द ही उचक्का पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें