फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट के चक्कर में बाल-बाल बची जान: रेलवे ट्रैक पर कार के साथ दे रहे थे पोज, ट्रेन की टक्कर से उड़े परखच्चे

Sat, 11 Dec 2021 07:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ युवक कार को रेलवे पटरी पर चलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच चार बजे के करीब ताप्ति गंगा एक्सप्रेस खुरहट से मऊ की तरफ जा रही थी। जिसकी कार में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी अंदाज में रेलवे ट्रैक पर कार चलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। कार की ट्रेन से टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार चला रहा युवक समय रहते कार छोड़कर भाग निकला। काफी देर तक ट्रेन पटरी पर खड़ी रही। क्लीयरेंस मिलने के बाद ट्रेन रवाना हुई। जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


मऊ में घटी इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ युवक कार को रेलवे पटरी पर चलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच चार बजे के करीब ताप्ति गंगा एक्सप्रेस खुरहट से मऊ की तरफ जा रही थी। जिसकी कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पटरी से दूर जा गिरी।

लोगों का कहना है कि कार चला रहा युवक ट्रेन को आता देख कार से उतरकर भाग निकला। आरपीएफ कमांडेंट अजय सिंह ने बताया कि खुरहट-मऊ के किलोमीटर संख्या 03/18 से 03/16 के बीच चार पहिया वाहन गाड़ी संख्या 19045 से टकरा गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें