इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में बुधवार को तमसा नदी में नहाते समय मदरसा का छात्र गहरे पानी में चला गया। छात्र को डूबता देख लाेगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसे करीब दो घंटे बाद नदी से बाहर निकाला। इसके बाद निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रजा नगर अदरी निवासी मोहम्मद कासिम (19) पुत्र मोहम्मद अतहर मदरसे का छात्र था। लंच टाइम होने पर अपने सहपाठियों के साथ तमसा नदी में नहाने लगा। उसी दौरान नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखे काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मठमुहम्मदपुर चौकी प्रभारी शिवपद दुबे को दी।शिवपद दुबे ने अपने हमराहियों के साथ नदी के पास कर गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने 2 घंटों बाद उसे नदी से बाहर निकाला। उसे निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मौके पर सरायलखंसी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह व कोपागंज थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह मृतक के घर अदरी नगर पंचायत पहुंचे थे।