फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हॉकी के जादूगर भारत को तीन तीन बार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पंचायत भवन गौरीडीह पुरमोती के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर कलकारों ने गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के उन्मूलन के सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन और हांकी के समर्पण से संबंधित गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलाकांत पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को युवाओं से अपनाने का आह्वान किया। कहा कि हॉकी के जादूगर के आदर्श खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकिता पांडेय, राम सुंदर मिश्र, विनीत कुमार मिश्र, नीरज यादव, सुनील कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

साई कॉलेज आफॅ फॉर्मेसी सिकटिया, में रविवार को खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश राय कहा कि हमारे देश भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाने का कारण यह हैं कि इस दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। मेजर ध्यानचंद ने हमारे देश का नाम खेल में अपने उत्तम प्रदर्शन द्वारा बहुत ऊंचा किया है इसलिए उनके जन्मदिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज, इंदु प्रकाश पालीटेक्निक कालेज में भी खेल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार, अखिलेश सिंह आदि शामिल रहे।
मेजर ध्यानचंद जी के जयंती के अवसर समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार को नगर स्थित सोनीधापा इंटर कालेज के परिसर में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने मेजर ध्यानचंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने जनपद के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनसे उनके क्रीड़ा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते की आप सभी की प्राथमिक से चयन तक कि समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर रामहरि चौहान, राष्ट्रीय सचिव कुद्दुस अंसारी, शैलेंद्र यादव, शिवप्रताप यादव मुन्ना आदि शामिल रहे।
अमिला: हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को रामलगन डिग्री कॉलेज के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधाकर सिंह, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पांडेय एवं सीताराम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख घोसी रामकृष्ण यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल कादिर, सलमान, अमरजीत, अंगद यादव, शशि भूषण मौर्य, अजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना: रविवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन विधान सभा क्षेत्र में कस्बा स्थित टाउन इंटर कालेज ग्राउंड पर किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को वर्तमान सरकार पहचाने में असफल रही है। उनके लिए प्रशिक्षण खेल का मैदान खेल उपकरण आदि मुख मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि सरकार बनते ही मुहम्मदाबाद विधानसभा में खेल उपकरण एवं प्रशिक्षण युक्त स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा जिससे खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर सदानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामू प्रसाद यादव, अशोक कुमार गौतम, हवलदार पासवान, जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव, विजय लाल यादव, मन्नान अहमद, हिंद लाल यादव, आलोक सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें