फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए चला विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शनिवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ ही सैनिटाइज किया गया। आजमगढ़ मोड़ से नगर पालिका कर्मियों को नगर में सैनिटाइज करने वाली टीम को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से हाथों में मशीनें लेकर निकले पालिकाकर्मियों ने शहर की सड़कों, बाजारों, गली-कूचों से लेकर चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। बंदी के चलते नगर में जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं नगर पालिका कर्मी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिये डटे हुए नजर आए।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान में पालिका के टैंकरो के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने नगर वासियों से लॉकडाउन व शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने, मास्क लगाने तथा शासन-प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक -सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, गफ्फार बाबू, अकरम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें