फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। नायब तहसीलदार संत विजय सिंह ने शनिवार को स्थानीय साधन सहकारी क्रय विक्रय केंद्र गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं की खरीद बंद थी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को फोन पर बात करनी चाही लेकिन केंद्र प्रभारी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि गेहूं खरीद के दौरान किसान अथवा पल्लेदार भीड़ न लगाएं। सामाजिक दूरी जरूर बनाए रखें। साथ ही फेस मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार संत विजय सिंह ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है और टोकन मिलने के बाद ही क्रय केन्द्रों पर किसान अपना गेहूं लेकर आएं। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से कहा कि उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जाए, जिनको टोकन प्राप्त हो गया हो।
स्थानीय क्रय विक्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में गेहूं खरीद 28 अप्रैल से बंद है। किसानों का आरोप है कि इस क्रय केंद्र पर कोरोना संक्रमण के डर से गेहूं खरीद नहीं की जा रही है। किसानों से दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। कोपागंज कस्बा स्थित साधन सहकारी क्रय विक्रय केंद्र कोपागंज में 28 अप्रैल से गेहूं की खरीद ठप है। कभी बोरे की कमी तो कभी कोरोना संक्रमण बता कर गेहूं क्रय से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने इस बात की शिकायत नायब तहसीलदार से की। शनिवार को नायब तहसीलदार साधन सहकारी क्रय विक्रय केंद्र पहुंचे तो वहां खरीद बंद देख केंद्र प्रभारी को फोन पर बात करनी चाही लेकिन केंद्र प्रभारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। नायब तहसीलदार ने कहा कि किसानों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गेहूं क्रय शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें