फतेहपुर मंडाव। मधुबन क्षेत्र के इनामीपुर कुचाई स्थित एपीआर हायर सेकंडरी स्कूल में सपा की ओर से अखिलेश पांडेय, रामबचन राम, गंगाराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है।
पूर्व विधायक सपा नेता उमेश चंद पांडेय की ओस से आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू ने अखिलेश पाण्डेय, रामबचन राम, गंगाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्वतमान जिलाध्यक्ष सपा धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला उत्पीड़न और अनाचार की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। प्रदेश सरकार में महंगाई पर लगाम नहीं है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, अल्ताफ अंसारी, योगेश तिवारी, गुड्डू चौधरी, रमेश दुबे, चंद्रकांत मौर्य अप्पू, विजयशंकर यादव, सतीश पांडेय, मुसाफिर यादव, अखिलेश कनौजिया रहे।