फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर सपा ने नियुक्त किया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की मऊ सदर विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारियों की बैठक बृृहस्पतिवार को नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सभी सदर विधानसभा 356 के 40 सेक्टर प्रभारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सेक्टर में पूर्व अध्यक्षों की पूरी कमेटी के साथ बैठक करने को लेकर निर्णय लेने के साथ प्रत्येक बूथ की बैठक के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि बूथ के सदस्य एक मोहल्ले के नहीं होना चाहिए, यदि एक मोहल्ले के हों भी गए तो उनकी जिम्मेदारी अलग-अलग मोहल्ले में कस्बों की होगी। जो बूथ के प्रत्येक घरों का अध्ययन कर वोटर लिस्ट से छूटे नामों के फॉर्म भर कर जमा कराएंगे। साथ ही 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा-युवतियों के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का काम करेंगे। इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए निर्वतमान जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, मेहनत में किसी प्रकार के कमी नहीं रहना चाहिए। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष मुना यादव, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, हजारी सिंह, जाहिर सेराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें