फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बजट का अभाव तो कहीं ठेकेदार की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलों में 50 लाख से अधिक की कई परियोजनाएं अधूरी हैं। कहीं बजट का अभाव है तो कहीं ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही है। अधिकारियों की सुस्ती से कई प्रोजेक्ट पर काम ही शुरु नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है जबकि इसकी डीएम व कमिश्नर के स्तर पर हर माह समीक्षा की जाती है। शासन स्तर पर भी प्रगति की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के अधर में लटकने से जिले के विकास गति धीमी हो गई है। 50 लाख रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं के कार्य शुरू ही नहीं किए गए हैं।33 करोड़ एक लाख 56 हजार की लागत से बनने वाली 18 किलोमीटर लंबी कोपागंज भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण निर्माण की स्वीकृति पिछले साल ही हो गई थी। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता से इस अभी कार्य शुरू भी नहीं किया जा सका है। यह सड़क टूट कर काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। यह सड़क सरकार के गढ्ढामुक्त दावे को आइना दिखा रही है।इसी प्रकार18 करोड़ 52 लाख 36 हजार रुपयों की लागत से चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मधुबन मार्ग के छूटे हुए 12 किलोमीटर भाग का चौड़ीकरण होना है। इस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम चल रहा है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह कार्य भी अधूरा है।
इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में ही डा.राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण के लिए15 करोड़ 20 लाख रुपयों का अनुमोदन किया गया लेकिन बजट की व्यवस्था न हो पाने के चलते यह अधर में है। जिले में एक भी नवीन नलकूपों का निर्माण नहीं हो सका। इसी प्रकार नगर के निजामुद्दीन पुरा मुहल्ले में नगरपालिका की तरफ से पार्क बनाया जाना है। इसके लिए एक करोड़ की लागत तय की गई है। लेकिन बजट के अभाव में यह रुका पड़ा है।
विज्ञापन

नगरवासी इसके जल्द बन जाने की आस में हैं। हालांकि नगरपालिका ने इसके चारों तरफ चहारदीवारी निर्मित करा दिया है, लेकिन अब उसी तरह उपेक्षित हाल में पड़ा यह प्रस्तावित स्थल वीरान पड़ा हुआ है। शहर के हकीकतपुरा में सद्भाव मंडप बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है। यहां एक साल से भी अधिक समय से बजट न मिल पाने से काम बंद है। इसके अलावा पशु आश्रय स्थलों के पूरा न बन पाने के कारण पशुओं का संरक्षण पूरी क्षमता से नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी सिंह बंसल ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कोपागंज भातकोल मार्ग का टेंडर हो गया है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जल्दी ही उस मार्ग पर काम शुरु करा दिया जाएगा। उनका कहना है कि चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मधुबन मार्ग पर काम शुरु करा दिया गया है। नगर पालिका के इकलौते पार्क के निर्माण के बाबत ईओ नगरपालिका दिनेश कुमार का कहना है कि बजट के अभाव में पार्क का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें