फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, उमस का रहा पहरा

विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच नगर के गाजीपुर तिराहा पर कुछ इस तरह दिखा नजारा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
जिले में मौसम रविवार की अपराह्न अचानक बदल गया। कहीं बारिश हुई तो कही बूंदाबांदी। थोड़ी ही देर में धूप निकल जाने से उमस का पहरा बरकरार रहा।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी व उमस के कहर से लोग बेहाल रहे। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। मध्याह्न बाद अचानक मौसम ने करवट बदला। तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। थोड़ी ही देर में धूप निकल जाने से उमस का पहरा बरकरार रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 13 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद और उमस बढ़ गई। जबकि पहले से ही लोग विद्युत कटौती की वजह से अपने घरों में परेशान हो रहे थे। एक तरफ गर्मी से निजात पाने के लिए शहरवासी बारिश का इंतजार कर रहे ।तो वही किसानों को भी अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें