तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में रविवार र्को इंट भट्ठा संघ मधुबन की बैठक हुई। कोयले के दाम में हो रही बढ़ोतरी एवं सरकार द्वारा जीएसटी दर बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के विरोध में 21 जून से 23 जून तक तक हड़ताल का निर्णय लिया है। इस दौरान ईंट की बिक्री बंद रहेगी।
संघ के इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्टा संचालकों से संघ दस हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगा। बैठक में बढ़ती महंगाई को देखते हुए ईंट के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नई दर के अनुसार अब अव्वल दर्जे के ईंट 16 हजार पांच सौ रुपये प्रति ट्राली, द्वितीय दर्जे की ईंट 12 हजार पांच सौ रुपये प्रति ट्राली तो वहीं तृतीय दर्जे के ईंट आठ हजार पांच हजार रुपये प्रति ट्राली बेचने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि ईंट के दाम में बढ़ोतरी विवशता है। कोयला के दाम लगभग दोगुने बढ़ गए हैं। सरकार ने जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में ईंट के दाम में बढ़ोतरी अनिवार्य हो गई थी। बैठक में चंद्रहास मल्ल, देवेंद्र मल्ल पप्पू, सुधीर कुमार मौर्य, अफजाल अहमद, अखिलेश मल्ल, राकेश सिंह, सतीश यादव, अशफाक आलम, प्रमोद कुमार मल्ल, राहुल व राजकुमार आदि उपस्थित रहे।