फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से भले की बीते पांच जुलाई से संपूर्ण बंदी की गई है, लेकिन एटीएम से लेकर आटो आदि में जिस तरह से लोग बैठ रहें, उससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही। संर्पूण बंदी में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत रुपया को लेकर हो रही। क्योंकि शहरी क्षेत्र के बैंक बंद है। एटीएम भी जबाब दे चुकें है। ऐेसे में जिस एटीएम पर रुपया उपलब्ध है, वहां लोगों की भीड़ जमा हो जा रही।
विज्ञापन

मऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बीते पांच जुलाई को संपूर्ण बंदी का ऐलान किया। डीएम के आदेश में बंदी नगर पालिका क्षेत्र में होनी है। बंदी के दौरान बैंकों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने छह जुलाई को शहरी क्षेत्र के बैंकों को भी बंद करने का आदेश जारी किया। लेकिन रुपये की दिक्कत शुरु हो गई। इस दौरान रुपये के लिए लोगों को सिर्फ एटीएम का सहारा रह गया। इस दौरान जरूरतमंद लोग एटीएम के लिए शहर में भटकते है। इस दौरान जिस एटीएम पर रुपया मिलता है, वहां रुपया निकालने वालों की लंबी लाइनें लग जा रही। बहस्पतिवार को नगर के स्टेट बैंक पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां रुपया निकालने के लिए लगी लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी। यही हालत गाजीपुर तिराहे पर मौजूद आटो स्टैंड की है। यहां भी आटो में यात्रियों को ढुस ढुसकर बैठाने के बाद चालक वाहन के पहिए को हिलाते हैं। इस स्थान पर भी सोशल डिस्टेंसिंग तार तार होते नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें