फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मुठभेड़ के बाद छह बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल, छह कट्टा व कारतूस बरामद

Fri, 11 Feb 2022 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसओजी और रानीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गोकुलपुरा खिरिया एक्सप्रेस वे पुल के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कट्टा, कारतूस और पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


रानीपुर थानाध्यक्ष ब्रज मोहन सरोज और और जनपद एसओजी प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने गोकुलपुरा गांव के पास एक्सप्रेस वे पुलिया के नीचे मौजूद बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने मौके से छह कट्टा, एक 9 एमएम की पिस्टल और 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की। गिरफ्तार बदमाशों में रानीपुर थाना क्षेत्र का पंकज दुबे निवासी बकरी, अमित सिंह निवासी फत्तेपुर, अभिषेक द्विवेदी, महाबीर चौबे निवासी गांव बरवां, आकाश सिंह उर्फ लालू निवासी गांव खिरिया और सोहेल अहमद निवासी फरीदपुर कस्बा मुहम्मदाबाद शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें