फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार स्थित डाकघर के पास शिक्षक के घर में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। अगलगी से घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। जूनियर हाईस्कूल भुड़सुरी के सहायक अध्यापक सहजानंद सिंह डाकघर के समीप मिश्र कटरा में अपने परिवार सहित किराए पर रहते हैं। सुबह11 बजे शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। उस दौरान सहजानंद सिंह एक दुकान पर बैठे थे। उनके घर से धुआं उठता देख लोग चिल्लाने लगे। आग देख कर आसपास के लोग वहां जुट गए। लोगों ने बिजली काटी और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से रेफ्रिजरेटर, ब्लोअर, कूलर तथा कपड़े आदि जल गए। हालांकि परिवार वाले हादसे से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें