चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार सरोदा गांव निवासी आलोक कुमार सिंह (42) का गांव की चट्टी पर किराना की दुकान है। वह सोमवार की शाम चार बजे दुकान पर बैठा था। तभी गांव के सोनू सिंह और मोनू सिंह दुकान पर आए और पुरानी रंजिश में गाली देने लगे। मना करने पर दुकान में घुसकर आलोक सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।